नई विधा — नीमच न्यूज़

दड़ोली में चार वर्षों में हुए 250 लाख रुपये के विकास कार्य: विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने दी कई नई सौगातें

विकास · नीमच · · नई विधा डेस्क

दड़ोली में चार वर्षों में हुए 250 लाख रुपये के विकास कार्य: विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने दी कई नई सौगातें

ट्रिपल इंजन सरकार में विकास कार्यों को मिली गति

विधायक सकलेचा ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार के प्रयासों से दड़ोली पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने बताया कि जावद विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पक्की सड़कें, सीसी मार्ग, नालियां, सामुदायिक भवन और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही क्षेत्र के हर घर तक गांधी सागर का शुद्ध पेयजल पहुंचेगा और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा।

मंदिरों और ग्रामीण सुविधाओं के लिए नई घोषणाएं

विधायक ने ग्राम पंचायत सरपंच प्रवीण नागौरी के कार्यकाल की सराहना करते हुए विकास कार्यों के लिए कई घोषणाएं कीं।

देवनारायण मंदिर, बाबा रामदेव मंदिर और तत्कालेश्वर महादेव मंदिर में प्रार्थना कक्ष निर्माण के लिए 2-2 लाख रुपये।

लक्ष्मीपुरा डैम के साथ भोजनशाला निर्माण के लिए 3 लाख रुपये।

क्रिकेट क्लब मैदान के विकास के लिए डेढ़ लाख रुपये।

प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुरा-दड़ोली की छत निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने की घोषणा।

इसके साथ ही उन्होंने ग्राम दूध तलाई को जल्द राजस्व ग्राम घोषित करने की प्रक्रिया जारी होने की जानकारी दी। ड्रोन सर्वे से संबंधित रजिस्ट्रियों का कार्य इसी माह के अंत तक पूरा कराने के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील भी की।

सरपंच के कार्यों की सराहना

कार्यक्रम में विधायक ने सरपंच प्रवीण नागौरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि विधायक निधि से मिले कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा कर जनता को समर्पित किया गया है। सरपंच प्रवीण नागौरी ने स्वागत भाषण देते हुए विधायक का आभार जताया और पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

जनप्रतिनिधियों ने भी रखे विचार

जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण ने कहा कि विधायक सकलेचा द्वारा विधानसभा क्षेत्र के गांवों का योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली ने पंचायत क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए ग्रामीणों को बधाई दी।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष जानी बाई शंभुलाल धाकड़, जिला पंचायत सदस्य मंजूबाई मांगीलाल भील, रतनगढ़ मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, सरपंच संघ अध्यक्ष उगम सिंह राजपूत सहित विभिन्न पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन भरत सेन ने किया तथा आभार देवीलाल खींची ने व्यक्त किया।

मंडी भाव: आज का नीमच मंडी भाव

टैग: Neemuch, Javad, Omprakash Saklecha, Dadoli, Development Works, Madhya Pradesh, Rural Development, Neemuch News

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच विकास समाचार — सड़क, योजना और निर्माण · नीमच न्यूज़ होम