आधुनिक रेलवे विकसित भारत का आधार: सुधीर गुप्ता, रेल परियोजनाओं और स्टेशन उन्नयन कार्यों की समीक्षा

रेलवे संसदीय समिति की बैठक में नई रेल लाइनों, दोहरीकरण और स्टेशन विकास पर चर्चा; वंदे भारत, अमृत भारत स्टेशन और सुरक्षा सुधारों से रेलवे को विश्वस्तरीय बनाने पर जोर नई रेल लाइन और दोहरीकरण कार्यों की समीक्षा
बैठक में रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने नई रेल लाइनों के निर्माण, रेल मार्गों के दोहरीकरण, रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और अंडरब्रिज (RUB) के निर्माण तथा स्टेशनों के उन्नयन से संबंधित कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। विभिन्न परियोजनाओं की वित्तीय और भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।
यात्री सुविधाओं और सुरक्षा सुधारों पर जोर
बैठक में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और रेल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। वंदे भारत और अमृत भारत स्टेशन योजना सहित रेलवे के आधुनिकीकरण से जुड़ी पहलों को महत्वपूर्ण बताया गया।
विश्वस्तरीय रेलवे बनाने का लक्ष्य
सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेलवे के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। केंद्र सरकार का मुख्य आधार वंदे भारत, अमृत भारत स्टेशन योजना और शत-प्रतिशत विद्युतीकरण जैसे प्रयास हैं। आधुनिक सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी से भारतीय रेलवे को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि रेलवे परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने से देश के रेल नेटवर्क को मजबूती मिलेगी। बैठक में रेलवे के विकास और आधुनिकीकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।