खोर गांव में श्मशान घाट के पास: 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला

जावद। जावद के समीप ग्राम खोर में श्मशान घाट के पास टीन शेड में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान रमेश चंद्र पिता भंवरलाल दमामी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रमेश चंद्र रात करीब 1 बजे घर से निकले थे। इसके बाद श्मशान घाट स्थित टीन शेड के पास उनका शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने शुरू की जांच
मृत्यु के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।