नई विधा — नीमच न्यूज़

ग्राम घाटी के खेत में चोरों का धावा: करीब एक लाख का सामान ले उड़े बदमाश

अपराध · चित्तौड़गढ़ · · नई विधा डेस्क

ग्राम घाटी के खेत में चोरों का धावा: करीब एक लाख का सामान ले उड़े बदमाश

कृषि उपकरण, केबल, स्टार्टर और पाइप चोरी; खेत मालिक ने एसपी से की कार्रवाई और पूर्व की वारदातों का माल बरामद करने की मांग

चित्तौड़गढ़। उपखंड की ग्राम पंचायत मेघ निवास के अंतर्गत ग्राम घाटी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक खेत को निशाना बनाते हुए करीब एक लाख रुपये कीमत के कृषि उपकरण और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद खेत मालिक एवं पत्रकार मनोहर लाल अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्रवाई करने और पूर्व में हुई चोरियों का माल बरामद कराने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात चोरों ने ग्राम घाटी स्थित मनोहर लाल अग्रवाल के खेत से कृषि उपकरण और अन्य सामान चुरा लिया। चोरी हुए सामान में 80-80 फीट की दो केबल, ट्यूबवेल की 40 फीट केबल, दो स्टार्टर, ट्यूबवेल का एक स्टार्टर, सामान पाइप और अन्य कृषि उपकरण शामिल हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।

खेत पर पहुंचने पर चला चोरी का पता

खेत पर पहुंचे गोपाल लाल धाकड़ ने चोरी की जानकारी खेत मालिक मनोहर लाल अग्रवाल को दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचाई गई।

पहले भी हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं

मनोहर लाल अग्रवाल के अनुसार, उनके खेत पर पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पूर्व में खेत से खैर के पेड़ काटे जाने की घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि खेत से करीब 200 खैर के पेड़, लगभग 180 पाइप, 40 फव्वारे, लोहे के पाइप, केबल सहित अन्य सामान चोरी होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।

खेत मालिक ने पुलिस अधीक्षक से वर्तमान चोरी की घटना में कार्रवाई करने के साथ पूर्व की वारदातों का माल बरामद कराने की मांग की है।

टैग: चित्तौड़गढ़, ग्रामघाटी, खेतमेंचोरी, कृषिउपकरण, चोरीकीवारदात, पुलिसकार्रवाई, किसानसमाचार, Rajasthan News

और पढ़ें: चित्तौड़गढ़ की सभी खबरें · नीमच क्राइम न्यूज़ — अपराध और पुलिस की खबरें · नीमच न्यूज़ होम