नीमच के 3 इनामी गिरफ्तार: चित्तौड़गढ़ DST के 8 जवानों को 15 हजार का इनाम!

तीन मामलों में वांछित थे आरोपी
नीमच जिले के थाना रतनगढ़, नीमचसिटी और जीरन में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के तीन अलग-अलग मामलों में रोशन, जसवंत सिंह और सोहनलाल लंबे समय से फरार चल रहे थे। तीनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
चित्तौड़गढ़ डीएसटी ने तीनों को किया गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़ जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए तीनों इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया और संबंधित पुलिस थानों के सुपुर्द कर दिया। इस सफलता पर नीमच पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने 11 नवंबर को तीन अलग-अलग आदेश जारी कर टीम को कुल 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
एएसआई सूरज कुमार सहित टीम सम्मानित
इस कार्रवाई के लिए डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार सहित एएसआई राजकुमार (साइबर सेल), कांस्टेबल अरविंद, कृष्णकांत, अशोक, वीरेंद्र, देवेंद्र, सुरेश सुंडा, रामकेश और जगदीश को नकद पुरस्कार एवं रिवॉर्ड रोल से सम्मानित किया गया।