नई विधा — नीमच न्यूज़

मालखेड़ा फंटे पर बोलेरो ने स्विफ्ट कार को मारी टक्कर: चालक वाहन लेकर फरार

ब्रेकिंग न्यूज़ · नीमच · · नई विधा डेस्क

मालखेड़ा फंटे पर बोलेरो ने स्विफ्ट कार को मारी टक्कर: चालक वाहन लेकर फरार

स्विफ्ट कार में सवार थे चार लोग, हादसे में किसी को चोट नहीं; सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम

नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मालखेड़ा फंटे पर गुरुवार रात बोलेरो और स्विफ्ट कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार में चार लोग सवार थे। कार में सवार नारायण गुर्जर चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। इसी दौरान बोलेरो ने स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी।

राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल दुर्घटना के कारणों और फरार बोलेरो चालक के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

टैग: नीमच, मालखेड़ाफंटा, सड़कहादसा, बोलेरो, स्विफ्टकार, डायल112, Neemuch News, Road Accident

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच ब्रेकिंग न्यूज़ — आज की बड़ी खबरें · नीमच न्यूज़ होम