नई विधा — नीमच न्यूज़

मंदसौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर टिकट काउंटर एवं सुगम आवागमन: की व्यवस्था की मांग उठाई

विकास · मंदसौर · · नई विधा डेस्क

मंदसौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर टिकट काउंटर एवं सुगम आवागमन: की व्यवस्था की मांग उठाई

सिंहस्थ-2028 के पूर्व यात्रियों की सुविधा के लिए राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर को सौंपा आवेदन

मंदसौर। मंदसौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-02 की ओर अलग टिकट काउंटर स्थापित करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए सुगम आवागमन की व्यवस्था विकसित करने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता एवं जैन समाज के प्रतिनिधि महावीर कोठारी ने राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर को आवेदन सौंपा।

आवेदन के माध्यम से बताया गया कि मंदसौर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-02 की ओर टिकट काउंटर की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। इस कारण यात्रियों को मुख्य टिकट काउंटर तक पहुंचने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-01 की ओर जाना पड़ता है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है।

सिंहस्थ-2028 को देखते हुए व्यवस्था की मांग

आवेदन में कहा गया कि वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ के दौरान मंदसौर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। ऐसे में प्लेटफॉर्म नंबर-02 की ओर अलग टिकट काउंटर, सुगम पहुंच मार्ग और आवश्यक यात्री सुविधाएं विकसित करना जरूरी है।

सांसद ने दिया आश्वासन

महावीर कोठारी ने मांग की कि रेलवे प्रशासन को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि यात्रियों को टिकट लेने और प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में अनावश्यक परेशानी न हो।

राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने आवेदन पर उचित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

टैग: मंदसौर, रेलवे, स्टेशन, प्लेटफॉर्मनंबर2, सिंहस्थ2028, बंशीलालगुर्जर, रेलवेयात्रीसुविधा, Mandsaur News

और पढ़ें: मंदसौर की सभी खबरें · नीमच विकास समाचार — सड़क, योजना और निर्माण · नीमच न्यूज़ होम