नई विधा — नीमच न्यूज़

उम्मेदपुरा में उत्पात मचाने वाले बंदर का वन विभाग ने किया रेस्क्यू: सुरक्षित जंगल में छोड़ा

स्थानीय · नीमच · · नई विधा डेस्क

उम्मेदपुरा में उत्पात मचाने वाले बंदर का वन विभाग ने किया रेस्क्यू: सुरक्षित जंगल में छोड़ा

ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची वन विभाग की टीम, एक अन्य उत्पाती बंदर को पकड़ने के लिए भी अभियान चलाने की तैयारी

अटाना। समीपस्थ ग्राम उम्मेदपुरा में आसपास के वन क्षेत्र से आए बंदरों के उत्पात से ग्रामीण और राहगीर परेशान थे। गांव में पहुंचे बंदरों में से दो लगातार उत्पात मचाकर लोगों को परेशान कर रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत पर सरपंच मनीष धाकड़ ने वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर बंदरों को पकड़कर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ने की मांग की।

सरपंच द्वारा समस्या से अवगत कराने के बाद वन विभाग ने रेस्क्यू अभियान चलाया। जिला वन मंडल अधिकारी एस.के. अटोटे एवं एसडीओ फॉरेस्ट के दिशा-निर्देश तथा रेंजर विशाल खेड़कर और डिप्टी रेंजर वसीम कुरैशी के मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम ग्राम उम्मेदपुरा पहुंची।

पिंजरे में बंद कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

वन विभाग की टीम के सदस्यों ने सावधानीपूर्वक एक उत्पाती बंदर का रेस्क्यू कर उसे पिंजरे में बंद किया और सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया।

दूसरे बंदर को पकड़ने की तैयारी

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में एक अन्य बंदर भी उत्पात मचा रहा है। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम अगले दिन फिर से रेस्क्यू अभियान चलाने की तैयारी कर रही है।

ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई पर राहत जताते हुए सरपंच और विभागीय टीम का आभार व्यक्त किया।

टैग: उम्मेदपुरा, अटाना, वनविभाग, बंदररेस्क्यू, वन्यजीवसंरक्षण, ग्रामीणसमस्या, Neemuch News

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम