सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट: सोना 6 हजार तो चांदी 10 हजार रुपये टूटी

कीमतों में अचानक गिरावट से सराफा बाजार में हलचल, निवेशकों में बेचैनी तो खरीदारों को राहत की उम्मीद
जबलपुर। सोना और चांदी की कीमतों में अचानक आई भारी गिरावट से सराफा बाजार में हलचल मच गई है। सोने के भाव में करीब 6 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी की कीमत भी करीब 10 हजार रुपये प्रति किलो तक टूट गई है। कीमतों में आई इस गिरावट से निवेशकों में बेचैनी है, वहीं सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
IBJA के नए रेट के बाद बाजार में हलचल
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से जारी नए रेट के बाद बाजार में कीमतों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अचानक भाव गिरने से सराफा कारोबारियों और निवेशकों के बीच हलचल है। खासकर उन लोगों की नजर बाजार पर है, जिन्होंने ऊंचे भाव पर सोने और चांदी में निवेश किया है।
खरीदारों को खरीदारी का बेहतर मौका मिलने की उम्मीद
कीमतों में आई गिरावट को आम खरीदारों के लिए खरीदारी का बेहतर अवसर माना जा रहा है। हालांकि बाजार में आगे भी भाव में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है। अब सबकी निगाहें आगामी कारोबारी सत्र और बुलियन बाजार के नए रेट पर टिकी हैं।