नई विधा — नीमच न्यूज़

नीमच कृषि उपज मंडी का भोपाल से पहुंचे मैनेजिंग डायरेक्टर: राघवेंद्र सिंह ने किया निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़ · नीमच · · नई विधा डेस्क

नीमच कृषि उपज मंडी का भोपाल से पहुंचे मैनेजिंग डायरेक्टर: राघवेंद्र सिंह ने किया निरीक्षण

अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मंडी सचिव सहित जिम्मेदार अधिकारियों को कमियां दूर कर व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश

नीमच। कृषि उपज मंडी में भोपाल से पहुंचे मंडी मैनेजिंग डायरेक्टर राघवेंद्र सिंह ने निरीक्षण कर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके आगमन पर मंडी परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सहित प्रशासनिक एवं मंडी से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। एग्रीकल्चर मंडी से जुड़े अधिकारी निशांत वरवड़े भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को मंडी की व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

अव्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में कई अव्यवस्थाएं सामने आईं। अधिकारियों ने इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों से मौके पर ही जानकारी ली।

मैनेजिंग डायरेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मंडी सचिव सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार करने और कमियों को दूर कर मंडी परिसर की व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मंडी भाव: आज का नीमच मंडी भाव

टैग: Neemuch, Krishi Upaj Mandi, Mandi Inspection, Raghvendra Singh, Himanshu Chandra, Neemuch News

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच ब्रेकिंग न्यूज़ — आज की बड़ी खबरें · नीमच न्यूज़ होम