मनासा में CM डॉ. मोहन यादव ने : विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
मनासा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में नीमच जिले के मनासा में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देने की पहल की गई।
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और नए कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस कार्यक्रम को नीमच जिले के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।