नई विधा — नीमच न्यूज़

तिलस्वां घाट पर दिखा तेंदुआ: राहगीरों ने बनाया वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़ · सिंगोली · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

तिलस्वां घाट पर दिखा तेंदुआ: राहगीरों ने बनाया वीडियो

सिंगोली। तिलस्वां घाट पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे तेंदुआ दिखाई दिया। सिंगोली आ रहे दिव्यांश जोशी अपने परिवार के साथ निजी कार से सफर कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें घाट पर तेंदुआ घूमता नजर आया। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।

24 घंटे आवाजाही वाले मार्ग पर चिंता

तिलस्वां महादेव प्रसिद्ध तीर्थस्थल है, जहां मध्यप्रदेश सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस मार्ग पर दिन-रात यात्रियों और राहगीरों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी से खासकर अलसुबह और रात में सफर करने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और तेंदुए की गतिविधियों का पता लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर नियमानुसार सुरक्षित रेस्क्यू की कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन और वन्यजीव दोनों सुरक्षित रहें।

*खबर: मुकेश माहेश्वरी*

टैग: Singoli, Tilswan Ghat, Leopard, Wildlife, Forest Department, Neemuch

और पढ़ें: सिंगोली की सभी खबरें · नीमच ब्रेकिंग न्यूज़ — आज की बड़ी खबरें · नीमच न्यूज़ होम