नई विधा — नीमच न्यूज़

शिवसेना जिला इकाई ने मनाया दिवाली मिलन समारोह: निराश्रितों की सेवा को बताया सच्ची रोशनी

स्थानीय · नीमच · · नई विधा डेस्क

शिवसेना जिला इकाई ने मनाया दिवाली मिलन समारोह: निराश्रितों की सेवा को बताया सच्ची रोशनी

नीमच। शिवसेना जिला इकाई ने जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित जिला पार्टी कार्यालय 'सेना भवन' में दिवाली मिलन समारोह उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

इस अवसर पर उपस्थित शिवसैनिकों ने संकल्प लिया कि वे पिछड़ी और गरीब बस्तियों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे। शिवसेना का उद्देश्य 20 प्रतिशत राजनीति और 80 प्रतिशत समाज सेवा को आधार बनाकर कार्य करना है।

निराश्रितों की सेवा ही सच्ची दिवाली : योगीराज रंजन स्वामी

कार्यक्रम में योगीराज रंजन स्वामी ने कहा कि गरीब और मजदूर वर्ग के परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि वे भी अपने परिवार के साथ दिवाली मना सकें। गरीबों के घर में खुशियों का उजाला पहुंचाना ही सच्ची दिवाली है।

झुग्गी बस्तियों में दिवाली मनाना ही सच्ची दिवाली : भगत राम नायक

शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष भगत राम नायक ने कहा कि शिवसैनिकों को झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के बीच पहुंचकर उनके साथ दिवाली मनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन हिंदू धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्प के साथ समाज सेवा के कार्य करना जरूरी है।

उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुत्व भारतीय संस्कृति की पहचान है और सनातन संस्कृति पूरे विश्व में प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम में महिला प्रदेश अध्यक्ष श्यामा देवी नायक, जिला प्रभारी नंदलाल अहीर, ग्रामीण जिला प्रमुख कैलाश पंवार, रामनारायण नायक, भगतलाल नायक, प्रकाश नायक, राजू नायक, रामलाल नायक और मोहनलाल नायक सहित अन्य शिवसैनिक उपस्थित रहे। सभी ने अपने विचार व्यक्त किए।

टैग: Neemuch, Shiv Sena, Diwali Milan, Social Service, Diwali Celebration, Sanatan Dharma, Madhya Pradesh

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम