नई विधा — नीमच न्यूज़

नीमच-मंदसौर सहित 18 जिलों में खुलेंगे 21 नए औद्योगिक क्षेत्र: मोहन सरकार ने जारी की अधिसूचना

विकास · भोपाल · · नई विधा डेस्क

नीमच-मंदसौर सहित 18 जिलों में खुलेंगे 21 नए औद्योगिक क्षेत्र: मोहन सरकार ने जारी की अधिसूचना

सरकार का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) को प्रोत्साहित करना और स्थानीय स्तर पर निवेश के नए अवसर उपलब्ध कराना है। इसके लिए औद्योगिक अधोसंरचना का विस्तार किया जाएगा, जिससे उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

इन जिलों में विकसित होंगे नए औद्योगिक क्षेत्र

अधिसूचित औद्योगिक क्षेत्रों में रतलाम, आगर मालवा, छिंदवाड़ा, देवास, धार, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नीमच, मंदसौर, खरगोन, बड़वानी, उज्जैन, जबलपुर, कटनी, सतना सहित अन्य जिले शामिल हैं।

निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों के विकास से प्रदेश में निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार होंगे। सरकार का लक्ष्य औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

नई औद्योगिक इकाइयों के विकास से स्थानीय स्तर पर कारोबार और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। खासकर छोटे और मध्यम उद्यमों को इससे लाभ मिल सकता है।

टैग: Madhya Pradesh, Neemuch, Mandsaur, Industrial Development, MSME, Mohan Yadav, Investment, Employment

और पढ़ें: भोपाल की सभी खबरें · नीमच विकास समाचार — सड़क, योजना और निर्माण · नीमच न्यूज़ होम