लाड़ली बहनों को दिवाली जैसा तोहफा!: 13 नवंबर को आएंगे ₹1500

13 नवंबर को जारी होगी 42वीं किस्त
मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए 13 नवंबर का दिन खास रहने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिवपुरी जिले के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।
कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रहेंगे मौजूद
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नवंबर माह की अनुदान राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे लाभार्थी महिलाओं के खातों में अंतरित करेंगे।
2023 में शुरू हुई थी योजना
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मार्च 2023 में हुई थी। शुरुआत में पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये दिए जाते थे। बाद में यह राशि बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी गई।