नई विधा — नीमच न्यूज़

नीमच में आधी रात SP राजेश व्यास का औचक निरीक्षण, फव्वारा चौक पर पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार

नीमच · 15 नवंबर 2026

नीमच में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने जिले के सभी 10 थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसपी राजेश व्यास ने खुद देर रात सड़कों पर उतरकर पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण किया।

फव्वारा चौक पर निर्धारित पुलिस पाइंट पर अपेक्षित जवान मौजूद नहीं मिलने पर एसपी ने अधिकारियों और थाना प्रभारी को फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। अभियान में एएसपी हेमलता अग्रवाल और सीएसपी किरण चौहान भी मौजूद रहीं।

पुलिस ने वारंटियों और निगरानी बदमाशों की तलाश के साथ होटल, ढाबों और धर्मशालाओं की जांच की। वाहन चेकिंग के दौरान ब्लैक फिल्म और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।