नई विधा — नीमच न्यूज़

नीमच में खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई, आरती भोजनालय और पंडित पुरी भंडार सील | Neemuch News

नीमच · 14 नवंबर 2026

नीमच शहर के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार को खाद्य विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने आरती भोजनालय और पंडित पुरी भंडार का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की कमी और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी खामियां पाई गईं।

टीम ने बटर, रोटी, अचार और सब्जी सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे। प्रशासन ने दोनों प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दुकानों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मृगेंद्र सिंह सिसोदिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।