नई विधा — नीमच न्यूज़

नीमच के जवाहर नगर में आधी रात चोरी की कोशिश, 4 संदिग्ध CCTV में कैद | Neemuch News

नीमच · 14 नवंबर 2026

नीमच के जवाहर नगर विस्तार में रात करीब 1:45 बजे चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। चार संदिग्धों ने मकान नंबर 154-155 में रहने वाले गुलाबचंद मूलचंदनी के सूने मकान को निशाना बनाया। परिवार सत्संग में शामिल होने बाहर गया हुआ था।

संदिग्धों ने पहले मंदिर की ओर लगा उजालदान तोड़ा और फिर मुख्य गेट तोड़कर घर में घुसने का प्रयास किया। इसी दौरान पालतू कुत्ते के भौंकने से ऊपरी मंजिल पर रहने वाले पड़ोसी की नींद खुली। घटना में शामिल चारों संदिग्ध CCTV कैमरों में कैद हुए हैं। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से फुटेज के आधार पर पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।