नई विधा — नीमच न्यूज़

नीमच ईशान हत्याकांड: मुख्य आरोपी निहाल शर्मा गिरफ्तार, थार और i20 कार जब्त | Neemuch News

नीमच · 12 नवंबर 2026

नीमच के चर्चित ईशान हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी निहाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, उपचार के लिए श्रीराम हॉस्पिटल में भर्ती निहाल को पुलिस ने भारी बल की मौजूदगी में अपने कब्जे में लिया और एम्बुलेंस से कड़ी सुरक्षा के बीच कैंट थाने पहुंचाया।

पुलिस ने जांच के दौरान मामले से जुड़ी दो गाड़ियां भी जब्त की हैं। इनमें सफेद रंग की थार और सफेद-काले रंग की आई-20 कार शामिल हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ और मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।