नई विधा — नीमच न्यूज़

नीमच: चंगेरा कृषि उपज मंडी में बड़ी चोरी, 8 से 10 दुकानों को बनाया निशाना | धनतेरस की रात वारदात

नीमच · 7 नवंबर 2026

नीमच के चंगेरा कृषि उपज मंडी में धनतेरस की रात करीब 5 अज्ञात बदमाशों ने 8 से 10 दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश खिड़कियां तोड़कर दुकानों में दाखिल हुए। घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है और मंडी की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठी है।