नई विधा — नीमच न्यूज़

नीमच: कचोली में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, आरबीएस कॉलेज की तार फेंसिंग हटाई

नीमच · 6 नवंबर 2026

नीमच जिले के ग्राम कचोली में ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। जीरण तहसीलदार, पटवारी और ग्राम पंचायत सचिव की मौजूदगी में जेसीबी से आरबीएस कॉलेज द्वारा आम रास्ते पर की गई तार फेंसिंग हटवाई गई। कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी कर दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।