नीमच: पानी के हौद में डूबने से 45 वर्षीय महिला की मौत | नयागांव हादसा
नीमच जिले के नयागांव की इंदिरा कॉलोनी में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। घर में पानी भरते समय 45 वर्षीय प्रेम बाई पानी से भरे हौद में गिर गईं। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।