नई विधा — नीमच न्यूज़

नीमच में स्क्रैप ट्रेडर्स पर पुलिस की दबिश | दुकान और गोदाम सील, रजिस्टर जब्त

नीमच · 4 नवंबर 2026

नीमच में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने ग्वालटोली स्थित बरखेड़ा रोड पर गांधी स्क्रैप ट्रेडर्स की दुकान और गोदाम की जांच की। जांच के दौरान गोदाम में कुछ सामान चोरी का संदिग्ध पाए जाने की बात सामने आई।

इसके बाद पुलिस ने दुकान और गोदाम सील कर दिए। खरीद-फरोख्त से जुड़े रजिस्टर और डायरियां भी जब्त की गईं। पुलिस शहर की अन्य स्क्रैप दुकानों और संदिग्ध स्थानों की भी जांच कर रही है।