नीमच के हनुमान चाट भंडार का लाइसेंस निलंबित | 13 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे
नीमच में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बंगला नंबर 48 स्थित वर्मा कॉम्प्लेक्स के हनुमान चाट भंडार पर कार्रवाई करते हुए खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर किए गए निरीक्षण में खाद्य पदार्थों का निर्माण और भंडारण अस्वच्छ परिस्थितियों में पाया गया।
संयुक्त टीम ने मिर्ची पाउडर, सेव, दही, अमचूर, मसालों, तेल और बेसन सहित कुल 13 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजे। खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के चलते लाइसेंस बहाल होने तक प्रतिष्ठान में खाद्य कारोबार प्रतिबंधित रहेगा।