नीमच को मिली ₹1.79 करोड़ के अटल सेतु की सौगात | स्थापना दिवस पर सांसद-विधायक ने किया लोकार्पण
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर नीमच के वार्ड क्रमांक 14 स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर ₹1.79 करोड़ की लागत से निर्मित अटल सेतु का लोकार्पण किया गया। सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार और नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की मौजूदगी में पुलिया का शुभारंभ किया। इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।