नई विधा — नीमच न्यूज़

राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में नीमच का जलवा: 1 स्वर्ण सहित 15 पदक जीते

खेल · नीमच · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में नीमच का जलवा: 1 स्वर्ण सहित 15 पदक जीते

37वीं नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में नीमच के पांच खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, धैर्य आशीष गोयल ने जीता स्वर्ण पदक

नीमच। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 37वीं नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 में नीमच के पांच खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने नाम किए। इनमें एक स्वर्ण और 14 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हुआ है।

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता 20, 21 और 22 नवंबर 2026 को बालावना स्विमिंग पूल, पुडुर में आयोजित की गई। आशीष गोयल के नेतृत्व में नीमच की टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और विभिन्न तैराकी स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

प्रतियोगिता में धैर्य आशीष गोयल ने एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक हासिल किए। इसी तरह इशिका मनोज फुलवारी ने चार कांस्य, अंशिका पांडे ने तीन कांस्य, अनुराग पांडे ने दो कांस्य और दर्पण मिश्रा ने दो कांस्य पदक जीते।

इस प्रकार पांचों खिलाड़ियों ने मिलकर कुल 15 पदक हासिल किए।

विद्यालय परिवार ने दी बधाई

पांचों खिलाड़ियों की इस सफलता पर एससीएस की प्राचार्य श्रीमती कविता जिंदल, स्कूल मैनेजमेंट के श्री प्रहलाद राय गर्ग एवं नीलेश पाटीदार तथा कोच अनिल कुमार सहित विद्यालय और खेल स्टाफ ने खुशी जताई।

उन्होंने खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

टैग: नीमच, तैराकीप्रतियोगिता, नेशनलस्विमिंगचैंपियनशिप, खेलसमाचार, स्वर्णपदक, कांस्यपदक, Neemuch News, Swimming Championship

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच खेल समाचार · नीमच न्यूज़ होम