राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में मंदसौर को दो पदक: रौनक ने जीता सिल्वर तो संदीप ने ब्रॉन्ज

मंदसौर। राज्य स्तरीय सब-जूनियर जूडो प्रतियोगिता में मंदसौर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में रौनक ने रजत पदक और संदीप ने कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में रौनक शिवकुमार ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि संदीप ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
अन्य खिलाड़ियों ने भी किया प्रदर्शन
प्रतियोगिता में मंदसौर का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य खिलाड़ियों में आयुष चौधरी (30 किग्रा), प्रियांशु माली (45 किग्रा), निलेश चौधरी (50 किग्रा), कृष्णा डोडिया (55 किग्रा), सारस यादव (45 किग्रा) सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।
इन खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रशिक्षकों ने दी बधाई
खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में प्रशिक्षक प्रताप शर्मा एवं गोविंद कुमार द्वारा विशेष मार्गदर्शन दिया जा रहा है। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस सफलता से मंदसौर के खेल जगत में खुशी का माहौल है।