बेटियों ने हॉकी में लहराया परचम: विजेता बनकर लौटी टीम

मंदसौर में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शाजापुर की टीम ने 6-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया
मंदसौर। शासकीय विद्यालयों की 19 से 23 नवंबर तक आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में शाजापुर की टीम ने इंदौर संभाग को 6-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
इस ऐतिहासिक सफलता में मंदसौर की बेटियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम के शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खेलप्रेमियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई।
खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की मेहनत रंग लाई
मंदसौर के जिला खेल अधिकारी कुलदीप सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ मुकाबले किए।
उल्लेखनीय है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मंदसौर में संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।