नई विधा — नीमच न्यूज़

मंडी की दीवार खोदकर लहसुन चुराने: वाले दो आरोपी गिरफ्तार

अपराध · मंदसौर · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

मंडी की दीवार खोदकर लहसुन चुराने: वाले दो आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। दलौदा कृषि उपज मंडी में दीवार खोदकर लहसुन की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के करीब 3 क्विंटल लहसुन के 9 बॉक्स बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, व्यापारी मुकेश पटेल की मंडी में बजरंग ट्रेडिंग नाम से दुकान है। 24-25 अक्टूबर की दरमियानी रात बदमाशों ने मंडी की ट्रांसपोर्ट गोडाउन की दीवार खोदकर वहां से लहसुन के 6 बॉक्स चोरी कर लिए थे। इसके बाद आरोपियों ने 17 नवंबर की रात बदमाशानों से फिर चोरी करने का प्रयास किया।

लगातार चोरी की घटनाओं से नाराज व्यापारियों ने मंडी में नीलामी रोककर विरोध जताया था। इसके बाद थाना प्रभारी रविंद्र पाटण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी नितेश मीणा (30) और राकेश सूर्यवंशी (24) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने 17 नवंबर की रात मंडी घूमकर दुकान की रैकी करने और मंडी की छुट्टी वाली रात दीवार खोदकर चोरी करने की बात कबूल की।

पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

मंडी भाव: नीमच मंडी में लहसुन का आज का भाव · आज का नीमच मंडी भाव

टैग: Mandsaur, Daloda Mandi, Garlic Theft, Police Action, Crime News, Madhya Pradesh

और पढ़ें: मंदसौर की सभी खबरें · नीमच क्राइम न्यूज़ — अपराध और पुलिस की खबरें · नीमच न्यूज़ होम