नई विधा — नीमच न्यूज़

गर्मियों में पानी बर्बाद करने पर लगेगी पेनल्टी: अवैध मोटर जब्त कर काटे जाएंगे कनेक्शन

स्थानीय · मंदसौर · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

गर्मियों में पानी बर्बाद करने पर लगेगी पेनल्टी: अवैध मोटर जब्त कर काटे जाएंगे कनेक्शन

मंदसौर। गर्मियों में पानी की बढ़ती मांग और संभावित जलसंकट से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने शहर में पानी की बर्बादी रोकने और जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पानी बर्बाद करने वालों पर पेनल्टी लगाई जाएगी और अवैध रूप से पानी लेने के लिए मोटर लगाने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे।

पानी की बर्बादी पर होगी कार्रवाई

पानी बर्बाद करते पाए जाने पर पेनल्टी वसूली जाएगी। अवैध रूप से पानी लेने पर मोटर जब्त करने और कनेक्शन काटने की कार्रवाई होगी। इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि गर्मियों में शहर में पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अभी से कार्ययोजना तैयार करें।

जल अपव्यय रोकने के लिए जागरूकता अभियान

कलेक्टर ने जल अपव्यय रोकने के लिए नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल के अपव्यय को रोकना जरूरी है। सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध बोरवेल से पानी सप्लाई का समय निर्धारित करने और जल संसाधन विभाग के तालाबों में उपलब्ध पानी की स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।

जिला अस्पताल में शुरू होगी मुफ्त मैमोग्राफी जांच

जिला चिकित्सालय में रेडक्रॉस और ग्रीनबेल्ट ट्रस्ट के सहयोग से महिलाओं के लिए निःशुल्क मैमोग्राफी जांच सुविधा शुरू की गई है। मशीन का शुभारंभ कर महिलाओं के लिए निःशुल्क जांच सुविधा शुरू की गई। यह सुविधा अस्पताल की पीएमएसएसवाई बिल्डिंग (मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य भवन) में मिलेगी। महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह पर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक जांच कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शासकीय अवकाश के दिनों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।

टैग: Mandsaur, Water Conservation, Water Crisis, Collector, Madhya Pradesh, Public Awareness

और पढ़ें: मंदसौर की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम