नीमच विधानसभा के 7 सरकारी स्कूलों को ₹5.45 करोड़ की स्वीकृति: बनेंगे अतिरिक्त कक्ष और लैब

विधायक दिलीपसिंह परिहार के प्रयासों से शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फर्नीचर पर भी खर्च होगी राशि
नीमच। नीमच विधानसभा क्षेत्र के 7 शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए 5 करोड़ 45 लाख 61 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। इस राशि से स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशालाओं (लैब) और फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी।
इस स्वीकृति पर नीमच विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दिलीपसिंह परिहार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के प्रति आभार जताया।
विधायक परिहार ने कहा कि अतिरिक्त कक्षों के निर्माण, लैब और फर्नीचर जैसी सुविधाओं से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर संसाधन मिलेंगे। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।
इन 7 स्कूलों को मिली स्वीकृति
शासकीय विद्यालय
स्वीकृत राशि
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रेवली देवली
₹1.35 करोड़
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बोरदिया कला
₹86.79 लाख
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पालसोड़ा
₹76.58 लाख
उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीमच
₹61.61 लाख
हाईस्कूल, चल्दू
₹70.56 लाख
हाईस्कूल, बघाना
₹92.76 लाख
मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीमच
₹21.88 लाख
स्वीकृत राशि से इन विद्यालयों में आवश्यक शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे नीमच विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।