नई विधा — नीमच न्यूज़

मोरवन के जनकपुर स्कूल में साइबर सिक्योरिटी सेशन: 350 विद्यार्थियों ने लिया भाग

शिक्षा · मोरवन · · नई विधा डेस्क

मोरवन के जनकपुर स्कूल में साइबर सिक्योरिटी सेशन: 350 विद्यार्थियों ने लिया भाग

सेशन में विद्यालय के पूर्व छात्र यश पाटीदार ने साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीकों की जानकारी दी। वर्तमान में वे इंदौर में साइबर सिक्योरिटी विषय का अध्ययन कर रहे हैं।

यश पाटीदार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग छोटे आर्थिक लाभ के लालच में फर्जी लिंक, OTP और अन्य ऑनलाइन तरीकों से ठगी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को खुद जागरूक होने के साथ अपने परिजनों को भी साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी देनी चाहिए।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी भाग लिया। इसकी जानकारी शाला प्रभारी मनोहर पाटीदार ने दी।

टैग: Morwan, Janakpur School, Cyber Security, Cyber Awareness, Online Fraud, Student Awareness, Madhya Pradesh

और पढ़ें: नीमच शिक्षा समाचार — स्कूल, कॉलेज और परीक्षा · नीमच न्यूज़ होम