नई विधा — नीमच न्यूज़

जाट गांव में युवा दीपक प्रजापत का निधन: डेंगू की आशंका से बढ़ी चिंता

ब्रेकिंग न्यूज़ · जाट · · नई विधा डेस्क

जाट गांव में युवा दीपक प्रजापत का निधन: डेंगू की आशंका से बढ़ी चिंता

जाट। जाट गांव में युवा दीपक प्रजापत के निधन से शोक की लहर फैल गई। मंगलवार, 18 नवंबर को उनके निजी निवास से अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

दीपक, बाबूलाल प्रजापत के पुत्र और विजेश प्रजापत के बड़े भाई थे। परिजनों के अनुसार, शुरुआत में बुखार को सामान्य समझा गया, लेकिन बाद में उनकी तबीयत बिगड़ती गई और उनका निधन हो गया।

युवा दीपक के असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है। घटना के बाद क्षेत्र में डेंगू को लेकर चिंता भी बढ़ी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल मौत का कारण डेंगू होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में साफ-सफाई, मच्छरों की रोकथाम और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

टैग: जाट, सिंगोली, दीपकप्रजापत, डेंगू, स्वास्थ्यविभाग, नीमच

और पढ़ें: नीमच ब्रेकिंग न्यूज़ — आज की बड़ी खबरें · नीमच न्यूज़ होम