नई विधा — नीमच न्यूज़

धारडी में अक्षय नवमी पर महिलाओं ने की आंवले के वृक्ष की पूजा: सुख-समृद्धि की कामना

धर्म-संस्कृति · नीमच · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

धारडी में अक्षय नवमी पर महिलाओं ने की आंवले के वृक्ष की पूजा: सुख-समृद्धि की कामना

कदवासा। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी यानी अक्षय नवमी पर धारडी क्षेत्र के ग्राम कदवासा में महिलाओं ने आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना की। महिलाएं सुबह से ही पूजा की तैयारी में जुट गईं। उन्होंने घरों से पूजा की थाल सजाई और नए वस्त्र पहनकर सामूहिक रूप से मंगल गीत गाते हुए शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्थित आंवले के वृक्ष के पास पहुंचीं।

महिलाओं ने आंवले के वृक्ष को गंगाजल से स्नान कराया। इसके बाद कुमकुम लगाया, दीप प्रज्वलित किया और अक्षत, वस्त्र व नैवेद्य अर्पित किए। पूजा के बाद वृक्ष की परिक्रमा कर घर-परिवार और गांव में सुख-शांति, धन-धान्य एवं अमन-चैन की कामना की।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इसी मान्यता के चलते कार्तिक शुक्ल नवमी को आंवला नवमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पूजा के साथ जरूरतमंदों को दान देने की भी परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से की गई पूजा और दान का पुण्य कभी समाप्त नहीं होता।

मंडी भाव: नीमच मंडी में आंवला का आज का भाव · आज का नीमच मंडी भाव

टैग: अक्षयनवमी, आंवलानवमी, धारडी, कदवासा, धार्मिकआयोजन, नीमच

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच धर्म-संस्कृति समाचार — त्योहार और आयोजन · नीमच न्यूज़ होम