नई विधा — नीमच न्यूज़

सांसद सुधीर गुप्ता ने बाजार में की स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी: ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को दिया बढ़ावा

स्थानीय · मंदसौर · · नई विधा डेस्क

सांसद सुधीर गुप्ता ने बाजार में की स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी: ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को दिया बढ़ावा

गांधी चौराहा से घंटाघर तक बाजार में की खरीदारी

सांसद सुधीर गुप्ता गांधी चौराहा, बस स्टैंड, भारत माता चौराहा एवं घंटाघर क्षेत्र के बाजारों में पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से विभिन्न स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी की और व्यापारियों से उनके कारोबार की जानकारी ली।

स्थानीय व्यापारियों को प्रोत्साहित करने का संदेश

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि ‘लोकल फॉर वोकल’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम है। स्थानीय कारीगरों, व्यापारियों, ग्रामीण एवं लघु उद्योगों को प्रोत्साहन देने से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।

नागरिकों से स्वदेशी वस्तुएं खरीदने की अपील

सांसद सुधीर गुप्ता ने नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों के दौरान स्थानीय दुकानदारों और कारीगरों से खरीदारी को प्राथमिकता दें। स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर स्थानीय उत्पादकों और छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष और अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

टैग: Mandsaur, Sudhir Gupta, Local For Vocal, Vocal For Local, Swadeshi, Atmanirbhar Bharat, Diwali, Mandsaur News, Madhya Pradesh News

और पढ़ें: मंदसौर की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम