नई विधा — नीमच न्यूज़

मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाई दीपावली: आरती के बाद भगवान को लगाया भोग

धर्म-संस्कृति · मंदसौर · · नई विधा डेस्क

मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाई दीपावली: आरती के बाद भगवान को लगाया भोग

आरती और भोग के साथ की गई पूजा-अर्चना

दीपावली के अवसर पर प्रातः कालीन आरती मंडल के सदस्यों ने मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ की आरती कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद भगवान को भोग लगाया गया और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई।

पटाखे जलाकर मनाया दीपोत्सव

मंदिर परिसर में उपस्थित भक्तों ने अनार और चकरी सहित आतिशबाजी कर दीपावली का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। इस दौरान मंदिर परिसर में दीपावली की रौनक और धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला।

श्रद्धालुओं ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर दीपावली पर्व मनाया और खुशहाली की कामना की।

मंडी भाव: नीमच मंडी में अनार का आज का भाव · आज का नीमच मंडी भाव

टैग: Mandsaur, Pashupatinath Temple, Diwali Celebration, Deepawali, Mandsaur News, Madhya Pradesh News

और पढ़ें: मंदसौर की सभी खबरें · नीमच धर्म-संस्कृति समाचार — त्योहार और आयोजन · नीमच न्यूज़ होम