नई विधा — नीमच न्यूज़

सांसद सी.पी. जोशी के जन्मदिन पर भाजपा नगर मंडल ने किए सेवा कार्य: गौमाता को खिलाया चारा और जरूरतमंद परिवारों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां

स्थानीय · चित्तौड़गढ़ · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

सांसद सी.पी. जोशी के जन्मदिन पर भाजपा नगर मंडल ने किए सेवा कार्य: गौमाता को खिलाया चारा और जरूरतमंद परिवारों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां

गौशाला में गौमाता को खिलाया हरा चारा

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भारतपुत्र पंवार के नेतृत्व में भाजपा नगर मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा मधुवन के पीछे स्थित गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गौमाता को हरा चारा और हरी सब्जियां खिलाकर गौसंरक्षण का संदेश दिया।

जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई दीपावली

कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर दीपावली की खुशियां साझा की गईं। परिवारों को मिठाई, पटाखे, उपहार और दीपक वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने इस पहल को सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना से जुड़ा प्रयास बताया।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही सहभागिता

कार्यक्रम में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला महामंत्री एवं सभापति हरदेव सिंह राठौड़, प्रदेश प्रवक्ता सुधीर अपार, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल ईनाणी, नगर उपाध्यक्ष गौरव त्यागी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने सांसद सी.पी. जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

टैग: Chittorgarh, CP Joshi, BJP, Gauseva, Social Service, Diwali, Rajasthan News

और पढ़ें: चित्तौड़गढ़ की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम