नया पीटीआर लगाने के बाद भी लो-वोल्टेज की समस्या बरकरार: सिंचाई नहीं कर पा रहे किसान

नया ट्रांसफार्मर लगाने के बाद भी नहीं मिली राहत
जानकारी के अनुसार, पहले ग्रिड पर 5-5 एमवीए के दो पीटीआर संचालित थे। इनमें से एक को हटाकर 10 एमवीए का नया पीटीआर लगाया गया था। किसानों को उम्मीद थी कि इससे लो-वोल्टेज की समस्या दूर होगी, लेकिन नया ट्रांसफार्मर लगाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
सिंचाई के लिए किसानों को हो रही परेशानी
किसानों का कहना है कि वोल्टेज कम होने के कारण सिंचाई मोटर चलाना मुश्किल हो रहा है। इससे खेतों में समय पर पानी नहीं पहुंच पा रहा और फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने बिजली विभाग से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विभाग ने बताया तकनीकी कारण
मामले में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री शशिकांत मंडाई ने बताया कि नया पीटीआर लगाने के बाद एमवीए सिस्टम अपग्रेड होने से समस्या सामने आई है। उन्होंने कहा कि तकनीकी कार्य समय पर पूरा नहीं होने के कारण वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इसे जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
किसानों ने की स्थायी समाधान की मांग
किसानों का कहना है कि रबी की फसलों की सिंचाई के महत्वपूर्ण समय में बिजली की समस्या से उन्हें आर्थिक नुकसान का डर है। उन्होंने विभाग से वोल्टेज सुधारने और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।