नीमच में अफीम नीति 2026-27 के खिलाफ किसानों का आंदोलन | नारकोटिक्स कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन
केंद्र सरकार की नई अफीम नीति 2026-27 के विरोध में मध्य प्रदेश और राजस्थान के अफीम किसान नीमच में एकजुट हो रहे हैं। किसान रैली निकालकर नारकोटिक्स कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। किसानों की प्रमुख मांगों में CPS व्यवस्था समाप्त कर पारंपरिक लूणी-चीरनी पद्धति लागू करना, पात्र किसानों को 10-10 आरी के पट्टे देना और अफीम का उचित समर्थन मूल्य तय करना शामिल है।