आज धूमधाम से मनाई जाएगी: श्री गुरु नानक देवजी की जयंती

557वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में तैयारियां पूरी, सुबह प्रभात फेरी और शाम को विशेष दीवान का होगा आयोजन
नीमच। सिख समाज के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देवजी की जयंती आज 23 नवंबर को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। समाज के प्रत्येक सदस्य तक आयोजन की सूचना पहुंचाने और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सिख समाज विकास समिति जुटी हुई है।
समिति के अध्यक्ष हरजसिंह सलूजा, सचिव सतपालसिंह छाबड़ा व मीडिया प्रभारी धर्मदीप सिंह गौतम ने बताया कि प्रकाश पर्व के अवसर पर कार्यक्रमों की शुरुआत 15 नवंबर से हुई थी। 21 नवंबर तक सुबह 4:55 बजे से प्रभात फेरी निकाली गई। आज 24 नवंबर मंगलवार को सुबह 6 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति होगी। सुबह 9 से 10 बजे तक कीर्तन दरबार होगा, जिसमें भाई सुखदेव सिंह (हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर) विशेष कीर्तन करेंगे।
सुबह से होंगे धार्मिक आयोजन
कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 से 10 बजे तक कीर्तन दरबार के बाद अरदास व गुरु का लंगर आयोजित किया जाएगा। गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
शाम को निकलेगी प्रभात फेरी
शाम को 5 से 7:30 बजे तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद भाई सुखदेव सिंह विशेष कीर्तन करेंगे। रात 9 बजे तक कीर्तन दरबार और गुरु का लंगर आयोजित होगा। सिख समाज ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।