नई विधा — नीमच न्यूज़

मध्यप्रदेश ने बिजली आपूर्ति का नया कीर्तिमान बनाया: पहली बार 20 हजार मेगावाट से अधिक मांग की निर्बाध आपूर्ति

विकास · जबलपुर · · नई विधा डेस्क

मध्यप्रदेश ने बिजली आपूर्ति का नया कीर्तिमान बनाया: पहली बार 20 हजार मेगावाट से अधिक मांग की निर्बाध आपूर्ति

जबलपुर। मध्यप्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश में पहली बार 20 हजार मेगावाट से अधिक बिजली की मांग सफलतापूर्वक पूरी की गई। 21 नवंबर को सुबह 8:38 बजे प्रदेश में 20,079 मेगावाट की रिकॉर्ड बिजली मांग दर्ज की गई, जिसे विद्युत कंपनियों के समन्वित प्रयासों से पूरा किया गया।

इससे एक दिन पहले भी प्रदेश में पिछले सीजन का अधिकतम मांग 19,895 मेगावाट का रिकॉर्ड बना था। लगातार दूसरे दिन बिजली मांग में वृद्धि के बावजूद प्रदेश की उत्पादन, पारेषण एवं वितरण कंपनियों ने बेहतर समन्वय से आपूर्ति सुनिश्चित की।

तीनों विद्युत वितरण कंपनियों ने निभाई अहम भूमिका

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत जबलपुर क्षेत्र में 8,186 मेगावाट मांग दर्ज की गई। सेजुं एवं रेलवे क्षेत्रों की मांग 469 मेगावाट रही। मांग की पूर्ति ताप विद्युत गृहों से 3,452 मेगावाट, जल विद्युत गृहों से 1,054 मेगावाट, नवीकरणीय ऊर्जा से 1,637 मेगावाट तथा एनटीपीसी, केंद्रीय एवं अन्य स्रोतों से 13,936 मेगावाट बिजली प्राप्त कर की गई।

ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि पर विद्युत कंपनियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनकी तकनीकी दक्षता, मेहनत और समर्पण की सराहना की।

प्रदेश में बिजली की बढ़ती मांग के बीच निर्बाध आपूर्ति को ऊर्जा क्षेत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

टैग: Madhya Pradesh, Electricity Supply, Power Demand, Energy Department, Jabalpur, Pradyumn Singh Tomar

और पढ़ें: नीमच विकास समाचार — सड़क, योजना और निर्माण · नीमच न्यूज़ होम