नई विधा — नीमच न्यूज़

बिसलवास बामनिया में युवक से मारपीट: पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप

अपराध · नीमच · · नई विधा डेस्क

बिसलवास बामनिया में युवक से मारपीट: पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप

नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम बिसलवास बामनिया में गुरुवार दोपहर मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के ही दीपक नागदा ने फतेहलाल नागदा सहित करीब आधा दर्जन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में दीपक को गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़ित दीपक नागदा के अनुसार, फतेहलाल नागदा कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़ित ने यह भी बताया कि फतेहलाल कुछ माह पहले तस्करी के एक मामले में जेल से छूटकर आया है।

घटना के बाद घायल दीपक नागदा शिकायत लेकर नीमच सिटी थाने पहुंचा और पुलिस को आवेदन दिया। फिलहाल पुलिस की ओर से प्रकरण दर्ज किए जाने की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

टैग: Neemuch, Neemuch News, Crime News, Bisalwas Bamnia, Madhya Pradesh

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच क्राइम न्यूज़ — अपराध और पुलिस की खबरें · नीमच न्यूज़ होम