नई विधा — नीमच न्यूज़

10 टन अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जब्त: पीथमपुर की पेपर कंपनी तक पहुंचनी थी खेप

अपराध · नीमच · · नई विधा डेस्क

10 टन अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जब्त: पीथमपुर की पेपर कंपनी तक पहुंचनी थी खेप

लेहद-मनासा फोरलेन पर सुबह 5:30 बजे वन विभाग की कार्रवाई, दस्तावेज नहीं मिलने पर ट्रक और लकड़ी जब्त

नीमच। वन विभाग ने अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लेहद-मनासा फोरलेन पर बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे एक ट्रक पकड़ा। ट्रक में करीब 10 टन लकड़ी भरी हुई थी। जांच के दौरान लकड़ी के कटाई और परिवहन से संबंधित दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद वन विभाग ने ट्रक सहित लकड़ी जब्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना पर वन विभाग की टीम ने संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की। वाहन में ताजा काटी गई लकड़ी के गट्टे भरे हुए मिले। दस्तावेज नहीं होने पर टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया।

बड़नगर से पीथमपुर भेजी जा रही थी लकड़ी

पूछताछ में सामने आया कि लकड़ी की खेप बड़नगर स्थित आरा मशीन से एकत्रित कर पीथमपुर की पेपर कंपनी भेजी जा रही थी। वाहन मालिक की पहचान गोपालपुरा निवासी प्रकाश के रूप में हुई है।

वन विभाग ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी के परिवहन और कारोबार पर निगरानी का मुद्दा फिर सामने आया है।

टैग: Neemuch, Forest Department, Illegal Wood Transport, Forest Crime, Pithampur, Madhya Pradesh News

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच क्राइम न्यूज़ — अपराध और पुलिस की खबरें · नीमच न्यूज़ होम