नई विधा — नीमच न्यूज़

डिप्टी सीएम देवड़ा ने पिपलिया मंडी को दी 39.40 करोड़ की सौगात: बनेगा फोरलेन फ्लाईओवर

विकास · पिपलिया मंडी · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

डिप्टी सीएम देवड़ा ने पिपलिया मंडी को दी 39.40 करोड़ की सौगात: बनेगा फोरलेन फ्लाईओवर

पिपलिया मंडी। पिपलिया मंडी चौपाटी पर स्टेट हाईवे-52 (SH-52) पर फोरलेन फ्लाईओवर निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए 39 करोड़ 40 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।

यह स्वीकृति उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के प्रयासों से मिली है। लोक निर्माण विभाग की वित्तीय समिति की 309वीं बैठक में जवारा नगरीय मार्ग (SH-52) पर पिपलिया मंडी चौपाटी के फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी दी गई। इस संबंध में 16 नवंबर 2026 को आदेश जारी किया गया।

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर

फोरलेन फ्लाईओवर बनने से पिपलिया मंडी चौपाटी पर यातायात व्यवस्था बेहतर होने और वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इस स्वीकृति को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

मंडी भाव: आज का नीमच मंडी भाव

टैग: Pipliya Mandi, Jagdish Devda, Flyover, SH52, Mandsaur, Road Development, Madhya Pradesh

और पढ़ें: पिपलियामंडी की सभी खबरें · नीमच विकास समाचार — सड़क, योजना और निर्माण · नीमच न्यूज़ होम