नई विधा — नीमच न्यूज़

7 महीने बाद 1.36 लाख रुपये से नीचे आया सोना: तीन दिन में 6,536 रुपये की गिरावट

व्यापार · नई दिल्ली · · नई विधा डेस्क

7 महीने बाद 1.36 लाख रुपये से नीचे आया सोना: तीन दिन में 6,536 रुपये की गिरावट

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत एक दिन में 1,808 रुपये गिरकर 1,35,884 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं चांदी 3,540 रुपये टूटकर 1,77,000 रुपये प्रति किलो रह गई।

तीन दिन में सोना 6,536 रुपये सस्ता

पिछले तीन दिनों में सोने की कीमत में कुल 6,536 रुपये और चांदी में करीब 8,500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। 10 नवंबर को सोना 1.42 लाख रुपये और चांदी 1.86 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी।

शादी के सीजन में खरीदारों को राहत

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों में बदलाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में खरीदारों को बाजार भाव और हॉलमार्क की जांच के बाद ही खरीदारी करनी चाहिए।

टैग: Gold Price, Silver Price, Gold Rate Today, Silver Rate, IBJA, Gold Market, Wedding Season, Business News

और पढ़ें: नीमच व्यापार समाचार — बाज़ार और कारोबार · नीमच न्यूज़ होम