धनतेरस पर होमटाउन ने नीमचवासियों को सौंपी बुलेट मोटरसाइकिल: प्रीमियम बंगले के साथ मिला खास उपहार

तीन ग्राहकों को मिली बुलेट मोटरसाइकिल
स्पेशल अर्ली बर्ड बुकिंग ऑफर के तहत बुलेट मोटरसाइकिल प्राप्त करने वालों में दुष्यंत नागर, गुलाब सिंह चुंडावत और सीमा देवी शर्मा शामिल हैं। धनतेरस के शुभ अवसर पर नई मोटरसाइकिल पाकर ग्राहकों के चेहरे पर खुशी नजर आई।
प्लॉट के साथ प्रीमियम और फर्निश्ड बंगले की सुविधा
होमटाउन टाउनशिप में प्लॉट के साथ लक्जरी, फर्निश्ड और वास्तु-अनुरूप प्रीमियम बंगले भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कंपनी के अनुसार, ये बंगले ब्रांडेड निर्माण सामग्री से तैयार किए जा रहे हैं। इनमें ग्राउंड फ्लोर के साथ पहली मंजिल का निर्माण यानी जी+1 संरचना दी गई है।
बंगलों में तीन बेडरूम, ड्राइंग एवं डाइनिंग हॉल, मॉड्यूलर किचन, यूटिलिटी एरिया, बालकनी और गार्डन जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
आधुनिक सुविधाओं और उपकरणों से सुसज्जित बंगले
कंपनी द्वारा दी जा रही सुविधाओं में इन्वर्टर बैकअप, चार आईपी सीसीटीवी कैमरे, ईवी चार्जिंग और सोलर पॉइंट शामिल हैं। इसके अलावा एसी, टीवी, गीजर, डबल डोर फ्रिज, वाटर प्यूरीफायर, माइक्रोवेव ओवन, चिमनी और ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। पूरे बंगले में पंखे और लाइट फिटिंग के साथ IKEA ब्रांड के फर्नीचर एवं फर्निशिंग का विकल्प भी दिया जा रहा है।
परिवार के हर सदस्य के लिए टाउनशिप में सुविधाएं
होमटाउन में मंदिर, जिम, प्लेग्राउंड, गज़ीबो और सीट-आउट जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। कंपनी के अनुसार, टाउनशिप में 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था के साथ होम लोन से लेकर फर्नीचर तक की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
पहले बुकिंग कराने वालों को प्री-लॉन्चिंग ऑफर
अग्रवाल ग्रुप के इस प्रोजेक्ट में पहले प्लॉट की बुकिंग शुरू की गई थी, जिसे कंपनी के अनुसार नीमचवासियों का अच्छा प्रतिसाद मिला। इसके बाद प्रीमियम बंगले उपलब्ध कराने की योजना शुरू की गई। सीमित बुकिंग के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्री-लॉन्चिंग कीमत और बुलेट मोटरसाइकिल का विशेष ऑफर भी दिया गया।
नीमचवासियों के विश्वास से उत्साहित है कंपनी
इस अवसर पर अग्रवाल ग्रुप के सीएमडी पीयूष अग्रवाल ने कहा कि होमटाउन को नीमचवासियों का अच्छा प्रतिसाद मिला है। धनतेरस पर नए वाहन खरीदने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए शुरुआती बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को इस अवसर पर बुलेट देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट में आवासीय सुविधाओं के साथ सुरक्षा और घर खरीदने से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।