अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 9 प्रकरणों में 13.84 लाख रुपये की शास्ति

अवैध परिवहन के मामलों में कार्रवाई
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने खनिज परिवहन से संबंधित मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके तहत जिला खनिज अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर मनासा तहसील के हांसपुर फंटा, हांसपुर और बड़ी आली क्षेत्रों में रेत के अवैध परिवहन के चार मामलों में कार्रवाई की गई।
इसी तरह जावद तहसील के सुकड़ाखेड़ा में खंड खनिज के अवैध परिवहन का मामला सामने आया। रामपुरा तहसील के डूब क्षेत्र से मिट्टी खनन और परिवहन के मामलों में भी कार्रवाई की गई।
13.84 लाख रुपये से अधिक की शास्ति
प्रशासन ने इन 9 प्रकरणों में कुल 13,84,825 रुपये की शास्ति अधिरोपित की है। संबंधित वाहन मालिकों और जिम्मेदार पक्षों से नियमानुसार राशि वसूलने की प्रक्रिया की जा रही है।
जब्त वाहनों से होगी वसूली
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि शास्ति की राशि निर्धारित अवधि में जमा नहीं कराने पर संबंधित वाहनों को जब्त कर भू-राजस्व की भांति वसूली की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और खनिज परिवहन के मामलों में आगे भी सख्ती जारी रहेगी।