नई विधा — नीमच न्यूज़

मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग की दबिश, 31 नमूने लिए: दो दुकानों पर जुर्माना

स्थानीय · नीमच · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग की दबिश, 31 नमूने लिए: दो दुकानों पर जुर्माना

मनासा में 3 दुकानों से 15 नमूने लिए

एएसडीएम मनासा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मनासा में मिठाई, मावा, घी, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान तीन दुकानों से कुल 15 नमूने लिए गए। दो प्रतिष्ठानों पर अनियमितताएं पाए जाने पर कुल 4 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

जावद में 16 नमूनों की जांच के लिए कार्रवाई

जावद में तीन प्रतिष्ठानों से 16 नमूने लिए गए। इनमें मावा, काजू कतली, बेसन चक्की, गुलाब जामुन, बर्फी, इमरती और नमकीन सहित विभिन्न खाद्य पदार्थ शामिल हैं।

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विभाग की नजर

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

त्योहार के दौरान जारी रहेगा अभियान

प्रशासन के अनुसार दीपावली के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

मंडी भाव: आज का मनासा मंडी भाव

टैग: Neemuch, Food Safety, Food Inspection, Manasa, Javad, Diwali, Madhya Pradesh News

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम