नई विधा — नीमच न्यूज़

नो एंट्री के बावजूद नीमच शहर में घुसे भारी वाहन: लगा लंबा जाम

स्थानीय · नीमच · · नई विधा डेस्क

नो एंट्री के बावजूद नीमच शहर में घुसे भारी वाहन: लगा लंबा जाम

कैँट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था

जाम की सूचना मिलने पर कैँट पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस जवानों ने वाहनों को निकलने के लिए रास्ता उपलब्ध कराया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सुचारु कराया गया और वाहन चालकों को राहत मिली।

नो एंट्री के पालन पर उठे सवाल

दीपावली नजदीक होने के कारण बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। ऐसे में भारी वाहनों की शहर में आवाजाही से यातायात का दबाव और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू है, तो वे व्यस्त बाजारों तक कैसे पहुंच रहे हैं?

यातायात व्यवस्था को लेकर स्थायी समाधान की जरूरत

शहरवासियों का कहना है कि नो एंट्री के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए। साथ ही बाजारों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई जरूरी है, ताकि त्योहारों के दौरान आम नागरिकों को जाम और आवागमन की परेशानी से राहत मिल सके।

टैग: Neemuch, Traffic Jam, No Entry, Neemuch News, Traffic Police, Madhya Pradesh

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम