नई विधा — नीमच न्यूज़

जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 275 किलो डोडाचूरा के साथ मंदसौर का तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

अपराध · नीमच · · नई विधा डेस्क

जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 275 किलो डोडाचूरा के साथ मंदसौर का तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

13.75 लाख रुपये का डोडाचूरा और पिकअप जब्त, कुल जब्त मशरूके की कीमत 23.75 लाख रुपये हरकियाखाल फंटे के पास नाकाबंदी में पकड़ी पिकअप

पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर जीरन पुलिस ने हरकियाखाल फंटे के पास पुलिस सहायता केंद्र के नजदीक फोरलेन रोड पर नाकाबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप क्रमांक RJ 04 GC 3567 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की तलाशी में 275 किलो 610 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।

मंदसौर का 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, बाड़मेर का साथी फरार

पुलिस ने मौके से मनीष पिता शिवनारायण दमामी (21), निवासी गुराड़िया लालमुहा, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया। वहीं, मामले में देवाराम पिता गोपाराम, निवासी संजाता, जिला बाड़मेर (राजस्थान) फरार बताया गया है।

23.75 लाख रुपये का मशरूका जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 275 किलो 610 ग्राम डोडाचूरा, सफेद रंग की पिकअप और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त डोडाचूरा की कीमत करीब 13 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है, जबकि कुल जब्त मशरूके का मूल्य लगभग 23 लाख 75 हजार रुपये आंका गया है।

तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटा रही पुलिस

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी, इस संबंध में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ तस्करी के स्रोत और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिले में विशेष अभियान के तहत कार्रवाई जारी है।

टैग: Neemuch News, जीरनपुलिस, नीमच, डोडाचूरा, मादकपदार्थ, तस्करी, पुलिसकार्रवाई, Anti Narcotics Campaign

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच क्राइम न्यूज़ — अपराध और पुलिस की खबरें · नीमच न्यूज़ होम